Dr Mohan Yadav मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा: 25 गाय पालने वालों को मिलेगा 40 लाख का लोन, 10 लाख रुपए की माफी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो व्यक्ति 25 गायों का पालन-पोषण करेगा, उसे सरकार की ओर से 40 लाख रुपए का लोन प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए का लोन सरकार माफ करेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार गौपालन को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रदेश में गौवंश की देखभाल, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह नई योजना लागू की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार की यह पहल युवाओं को रोजगार से जोड़ने और पशुपालन व्यवसाय को आधुनिक दिशा देने का काम करेगी। इस योजना से किसानों और बेरोजगार युवाओं दोनों को फायदा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति आत्मनिर्भर बने। जो भी व्यक्ति 25 गायों का पालन करेगा, उसे 40 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा, जिसमें से 10 लाख रुपए की माफी होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी।”
इस योजना का विस्तृत खाका जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। पात्र आवेदक लोन योजना के लिए ऑनलाइन या जिला स्तर पर आवेदन कर सकेंगे।