धर्ममध्य प्रदेशशिक्षासिंगरौली

सिंगरौली पुलिस की पहल – बाल विवाह, उत्पीड़न व बाल श्रम के खिलाफ शपथ‘मैं हूँ अभिमन्यु’ अभियान से मिली बड़ी सफलता, महिला सुरक्षा और जागरूकता में बढ़ा सहयोग

सिंगरौली। कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को बाल विवाह, महिला उत्पीड़न और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

इस दौरान परिहार ने कहा कि समाज में बदलाव तभी संभव है जब पुलिस और आमजन मिलकर जागरूकता का वातावरण तैयार करें। उन्होंने उपस्थित लोगों को यह संकल्प दिलाया कि वे न केवल स्वयं इन कुरीतियों का विरोध करेंगे, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम को जिले में चल रहे ‘मैं हूँ अभिमन्यु’ अभियान से जोड़ा गया, जो महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर लगातार सफल हो रहा है। इस अभियान ने महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर व जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पुलिस का मानना है कि ऐसे अभियान समाज में भरोसा और सुरक्षा का माहौल बनाते हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *