ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मानसिक रूप से कमजोर महिला को 02 दिन में किया सुरक्षित बरामद

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गणेश प्रसाद सोनी के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस.परस्ते की देखरेख में थाना विंध्यनगर प्रभारी श्रीमती अंजना बिद्दी एवं मारकुंडी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुधाकर सिंह व उनकी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए मानसिक रूप से कमजोर महिला को मात्र 02 दिन में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विंध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 निवासी महिला बीते 23 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके पश्चात पुलिस को सूचना दी गई। मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से 10,000 रुपये का इनाम घोषित कर महिला की खोज हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया।

पुलिस ने महिला की तलाश में विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा नेहरू अस्पताल जयंत, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर सघन खोजबीन की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली और महिला को नेहरू अस्पताल जयंत के समीप जंगल की ओर जाते हुए पाया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अथक प्रयास से महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बाद में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी विंध्यनगर अंजना बिद्दी, चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह, उप निरीक्षक राजेश बिंद, निरंजन मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार, प्रजापति, विजय सिंह, वीरेंद्र पांडे, हेमंत अहिरवार, सिरिलाल उरैके, जितेंद्र वेंगरा, सुधीश तोमर सहित पूरी पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

👉 पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट कार्य बता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *