पुलिस के संरक्षण में सरई में रेत का अवैध कारोबार!
सिंगरौली। सरई नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों रेत और अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल में जनप्रतिनिधियों और पुलिस की मिलीभगत की चर्चाएं तेज हैं।

सिंगरौली। सरई नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों रेत और अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल में जनप्रतिनिधियों और पुलिस की मिलीभगत की चर्चाएं तेज हैं।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि नगर परिषद के कई पार्षद विकास कार्यों में पूरी तरह विफल रहने के बाद अब रेत चोरी और अवैध कारोबार में लिप्त हो गए हैं। वार्डों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय ये लोग नदी-नालों से बालू चोरी कर बेचना ही अपना धंधा बना चुके हैं।
बताया जा रहा है कि सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया को भी इस अवैध कारोबार से कमीशन मिलता है। यही वजह है कि थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से रेत और शराब की अवैध बिक्री हो रही है। कई निर्दोष लोगों की जानें भी इन माफियाओं की हरकतों की वजह से जा चुकी हैं, लेकिन पुलिस की कार्यशैली ऐसे दिखाई देती है मानो अवैध कारोबार करने का लाइसेंस ही बांट दिया गया हो।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरई थाना क्षेत्र में लंबे समय से यह धंधा युद्ध स्तर पर चल रहा है। शराब और रेत माफिया निडर होकर कारोबार कर रहे हैं और पुलिस सब कुछ जानकर भी चुप है।
आज सामने आई तस्वीर सरई कोनी क्षेत्र की बताई जा रही है, जो साफ संकेत देती है कि प्रशासन और पुलिस की आंखों के सामने यह धंधा खुलेआम जारी है।
लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों को तत्काल हस्तक्षेप कर माफियाओं और उनकी पैरवी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहि













