उज्जैन में दर्दनाक हादसा : नदी में कार गिरने से थाना प्रभारी अशोक शर्मा का निधन, दो पुलिसकर्मी लापता
उज्जैन। गत रात्रि ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। थाना उन्हेल प्रभारी उप निरीक्षक अशोक शर्मा की कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में थाना प्रभारी अशोक शर्मा का मौके पर ही आकस्मिक निधन हो गया।

उज्जैन।
गत रात्रि ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। थाना उन्हेल प्रभारी उप निरीक्षक अशोक शर्मा की कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में थाना प्रभारी अशोक शर्मा का मौके पर ही आकस्मिक निधन हो गया।
हादसे के समय कार में उनके साथ उप निरीक्षक मदनलाल निनामा एवं महिला आरक्षक आरती पाल भी सवार थे। दोनों की सतत खोजबीन जारी है, किंतु अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि उनके जीवित बचने की संभावना नगण्य है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गोताखोर दल एवं रेस्क्यू टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग एवं स्थानीय प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई।
समर्पित व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले अशोक शर्मा की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान कर













