सिंगरौली पुलिस ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण
सिंगरौली। दिनांक 02 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन ने सीधे तौर पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार श्रीमती शीतला यादव सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के संबंध में राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
महिला फरियादियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनकी काउंसलिंग की और संबंधित थाना प्रभारियों को उनके मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए।
सिंगरौली पुलिस ने दोहराया कि वह आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ जनहित में निरंतर कार्यरत रहेगी।