अपराधब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली। कोतवाली थाना अंतर्गत शासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने एक गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।


सिंगरौली। कोतवाली थाना अंतर्गत शासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने एक गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आशीष जायसवाल पर एक नाबालिग लड़की को बहला–फुसलाकर अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण एवं दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के खिलाफ होने वाले ऐसे जघन्य अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *