ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नशीले कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


सिंगरौली।
गोरबी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले कफ सिरप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी गोरबी द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी के.पी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मोतीबस्ती रोड पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 15 शीशी नशीला कफ सिरप बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान –

  • रऊफ खान उर्फ खुर्शीद (25 वर्ष) पिता सलाद खान, निवासी सोहल।
  • हसीद खान (20 वर्ष) पिता कुरबान खान, निवासी सोहल।

दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक बार फिर सख्ती का संदेश गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *