ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली
सिंगरौली ब्रेकिंग: रफ्तार का कहर, ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

सिंगरौली – जिले के खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। शखौहा निवासी रामदास साह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रामदास साह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
ग्रामवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।













