अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
बैढ़न सरकारी गोदाम पर किसानों की लंबी कतारें, हाल बेहाल

बैढ़न – क्षेत्र के सरकारी गोदाम में खाद वितरण व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। किसानों को यूरिया और डीएपी खाद लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। कई किसान बिना भोजन-पानी के पूरा दिन यहीं बिताते हैं, लेकिन फिर भी सभी को खाद नहीं मिल पाता।
पिछले कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। दूरदराज़ के गांवों से आए किसान थक-हारकर खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को बार-बार परेशान न होना पड़े।













