ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल परियोजनाओं में कार्यरत संविदा कंपनियों की बैठक सम्पन्न – स्थानीय युवाओं को 70% रोजगार देने के निर्देश

सिंगरौली, 6 अगस्त 2025।
जिला कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एनसीएल परियोजनाओं में कार्यरत संविदा कंपनियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में कार्यरत सभी संविदा कंपनियां कम से कम 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को उपलब्ध कराएं, साथ ही कुशल व अकुशल श्रेणी के श्रमिकों की विस्तृत सूची एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, एसडीएम सृजन वर्मा, एसडीओपी गौरव पांडेय, तहसीलदार अभिषेक यादव, श्रम अधिकारी नवनीत पांडेय सहित विभिन्न संविदा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने स्पष्ट किया कि पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कंपनियों को स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी व नियमानुसार होनी चाहिएभर्ती के दौरान रिक्त पदों का वर्गीकरण करते हुए न्यूनतम योग्यता तय करें और पहली प्राथमिकता विस्थापितों को, दूसरी स्थानीय व्यक्तियों को तथा तीसरी वरीयता अन्य को दी जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिकों से अधिकतम 8 घंटे ही कार्य कराया जाएयदि अधिक समय तक काम कराया जाता है, तो नियमानुसार अतिरिक्त परिश्रमिक का भुगतान अनिवार्य है। इसके साथ ही सभी कंपनियों को निर्देशित किया गया कि लेबर कोड, पीएफ जमा करने की समयबद्ध प्रक्रिया और न्यूनतम निर्धारित वेतन का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें।

श्री शुक्ला ने श्रम अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि सभी कंपनियों के श्रमिकों का पूरा डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया जाए और समय-समय पर अपडेट भी किया जाए, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

निष्कर्षतः, जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जिला स्तर पर एक समिति बनाकर इन निर्देशों के पालन की जांच भी की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *