देशमध्य प्रदेश

बगासपुर निवासी की जहर सेवन से मौत, गोटेगांव पुलिस कर रही जांच

गोटेगांव, 28 जुलाई:
ग्राम बगासपुर निवासी 40 वर्षीय तुलसीराम साहू ने 18 जुलाई को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए जबलपुर ले जाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गोटेगांव थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि जहर सेवन का कारण आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है। फिलहाल, परिजनों और नजदीकी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ग्राम में घटना को लेकर शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *