लाड़ली बहना के साथ अब लाड़ले भाईयों के लिए भी खुशखबरी!

भोपाल।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एक और बड़ी पहल की है। जहां एक ओर लाड़ली बहना योजना से लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, वहीं अब राज्य सरकार युवाओं को भी प्रतिमाह ₹5000 की प्रोत्साहन राशि देने जा रही है।
कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को:
भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया, जहां ‘युवा संवाद एवं उद्यमियों से संवाद’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई युवाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा,
“अब सिर्फ बहनों का नहीं, भाइयों का भी ख्याल रखेगी सरकार। हम हर युवा को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने के लिए कटिबद्ध हैं।” क्या है यह
योजना
- मध्यप्रदेश सरकार चयनित युवाओं को हर महीने ₹5000 की राशि देगी।
- यह राशि स्वरोजगार, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्टार्टअप और डिजिटल उद्यम में मदद के लिए दी जाएगी।
- युवाओं को स्किल अपग्रेडेशन, मार्केट लिंकेज और बिजनेस गाइडेंस भी मिलेगा।
सरकार का उद्देश्य:
राज्य सरकार का मकसद है कि युवा नौकरी ढूंढने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। यह योजना युवाओं को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
इस मौके पर मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, उद्यमी, युवा प्रतिनिधि और सैकड़ों लाभार्थी मौजूद रहे। माहौल उत्साह से भरा रहा और युवाओं में नई उम्मीद













