अपराधसिंगरौली
Trending

सिंगरौली ब्रेकिंग: एक ही रस्सी से फांसी पर झूले दो मासूमबरगवां क्षेत्र के खेखड़ा गांव में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खेखड़ा गांव में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां केवट परिवार के दो मासूम बच्चे — विनोद केवट और मधु केवट — ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

खेखड़ा गांव में दो बच्चों की संदिग्ध आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खेखड़ा गांव में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां केवट परिवार के दो मासूम बच्चे — विनोद केवट और मधु केवट — ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

परिजन सदमे में, आत्महत्या की वजह अज्ञात

बच्चों द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। परिजन बेहद सदमे में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुल सकते हैं कई राज

बरगवां थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

गांव में पसरा मातम, लोग स्तब्ध

खेखड़ा गांव में इस घटना के बाद वातावरण बेहद गमगीन है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे हंसमुख और सामान्य व्यवहार के थे। उनके इस तरह के कदम से पूरा गांव हैरान और दुखी है।

📍 स्थान: खेखड़ा, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली

📝 रिपोर्ट: एम पी लाइव न्यूज संवाददाता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *