ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली
सिंगरौली: मोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केबल चोरी गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुद्धीचुआ खदान में केबल चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरी के दौरान विरोध करने पर इन बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी पर हमला भी किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने मामले की पूरी गुत्थी सुलझा ली और आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कहीं और तो सक्रिय नहीं हैं। पूछताछ जारी है।
#सिंगरौलीपुलिस #मोरवा #PoliceAction













