ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


जनसहयोग से मिली सफलता, बिना नंबर की बोलेरो से हो रहा था अवैध शराब का परिवहन

न्यूज़:
सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना पुलिस ने जनसहयोग से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिना नंबर की बोलेरो वाहन से अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन से कुल 25 कार्टून देशी शराब बरामद की गई है।

पुलिस ने मौके से बोलेरो वाहन सहित कुल ₹4,92,800 की अवैध सामग्री जप्त की है। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चितरंगी पुलिस की सक्रियता और सतर्कता को दर्शाती है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह संभावना जताई जा रही है कि इनके नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

चितरंगी थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

#सिंगरौलीपुलिस #चितरंगीन्यूज #अवैधशराब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *