ग्राम पड़री में दो भैंसों की रहस्यमयी मौत, आपसी संघर्ष बना वजह येक भैस की मौत और एक जीवित सूत्रों के अनुसार हीरालाल विश्वकर्मा निवास ग्राम पड़री और दूसरा ओमप्रकाश रावत निवासी ग्राम पडरी टोला पत्थर खोरिया

स्थानीय लोगों ने जताई आशंका—आपस में लड़ते हुए की आत्महत्या; मालिक पहचान कर ले ज
सिंगरौली ज़िले के ग्राम पड़री, पोस्ट गुरभी में आज सुबह एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां दो भैंसें मृत अवस्था में कीचड़ में पड़ी मिलीं। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भैंसों में आपसी संघर्ष इतना भयानक था कि दोनों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैंसें आपस में लड़ते-लड़ते कीचड़ में गिर गईं और वहीं दम तोड़ दिया। हालांकि, इस घटना के पीछे कोई और कारण भी हो सकता है, जिसकी जांच आवश्यक है।
फिलहाल इन भैंसों की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामवासी प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इनके मालिक को जल्द से जल्द ढूंढ़ा जाए। जो भी व्यक्ति इन भैंसों को पहचानता हो, वह ग्राम पड़री (पोस्ट गुरभी, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश) में आकर संपर्क कर सकता है।
नोट: यदि यह भैंसें किसी की हैं और गुम हो गई थीं, तो कृपया आकर पहचान करें और आवश्यक कार्रवाई करें। यह पशुपालकों के लिए भावनात्मक और आर्थिक नुकसान













