खास खबरमध्य प्रदेश

:एसडीओपी राहुल सिंह सैयाम ने चितरंगी में संभाला कार्यभार


महिला अपराध और अवैध कारोबार पर लगाम लगाना बताया पहली प्राथमिकत


सिंगरौली जिले के चितरंगी अनुभाग में नियुक्त नवपदस्थ एसडीओपी राहुल सिंह सैयाम ने मंगलवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि क्षेत्र में बढ़ते महिला अपराधों और अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता होगी।

एसडीओपी सैयाम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाकर क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *