मध्य प्रदेशसिंगरौली
सिंगरौली न्यूज़ |आंगनबाड़ी संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित

सिंगरौली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रेनू शाह को संरक्षक और पूनम सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई टीम के गठन के साथ संगठन ने महिला सशक्तिकरण और हितों की रक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही है।













