सिंगरौली
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, नियमितीकरण व पेंशन की मांगसैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम उठाई मांग

मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं –
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को एक ठोस नीति बनाकर नियमित किया जाए।
- उन्हें न्यूनतम पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाए।
- 10 वर्षों से कार्यरत दक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नत किया जाए।
- कार्यकर्ताओं को विभागीय कार्य के अलावा अन्य कार्यों में न लगाया जाए।
- अन्य विभागों की भर्तियों में उन्हें अतिरिक्त अंक का लाभ दिया जाए।
- 18 वर्षों से जारी एक ही आहार व्यवस्था में बदलाव कर पोषक तत्वों से युक्त नया आहार शामिल किया जाए।
- पोषण टेकर ऐप के फेस कैप्चर आधारित वितरण प्रणाली को तकनीकी समस्याओं के चलते बंद किया जाए।
- विभागीय मोबाइल की कम स्टोरेज क्षमता के चलते निजी मोबाइल के उपयोग पर रिचार्ज या वाई-फाई की व्यवस्था की जाए।
- खराब हो चुके विभागीय मोबाइलों की जगह नए मोबाइल या उसकी कीमत प्रदान की जाए।
- सेवा निवृत्ति के बाद मिलने वाली राशि का भुगतान कार्यकर्ता की मृत्यु के उपरांत भी सुनिश्चित किया ज













