मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा नशामुक्ति जन जागृति अभियान


“एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु नशे से दूरी है जरूरी” – कलेक्टर

सिंगरौली, 14 जुलाई 2025। जिले में नशीले पदार्थों की बढ़ती प्रवृत्ति और इससे जुड़ी सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक “नशामुक्ति जन जागृति अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा समेत प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन केवल एक व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करता है। इसके दुष्परिणाम से बचाने के लिए जन-जागरूकता बेहद आवश्यक है। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ इस प्रकार रहेंगी:

  • 15 जुलाई को जिले भर में नशे के विरुद्ध रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र, एनसीसी, स्काउट-गाइड, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य भाग लेंगे।
  • वाहनों पर बैनर-पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा (निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को)।
  • सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।
  • विद्यालयों में निबंध, स्लोगन, चित्रकला, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
  • गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों के जागरूकता संदेशों को सार्वजनिक स्थानों व सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शौर्य दल, ग्राम व नगर सुरक्षा समिति के सदस्य अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों में समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताई और निर्देश दिए कि प्रत्येक गतिविधि को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *