मध्य प्रदेश

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एम्बुलेंस जब्त


रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद की गई है।

आश्चर्यजनक रूप से आरोपी इस नशे की तस्करी के लिए एम्बुलेंस वाहन का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। बरामद मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री (मशरूका) की कुल अनुमानित कीमत 16 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *