ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली
ग्राम दादर में अनोखी घटना: राम सूरत यादव के घर छत पर चढ़ गई भैंस, हाइड्रा मशीन से किया गया रेस्क्यू

सिंगरौली जिले के ग्राम दादर में बीती रात एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया। यहां निवासी राम सूरत यादव के घर की सीढ़ियों से एक भैंस छत के ऊपर चढ़ गई, जिससे हड़कंप मच गया।
परिवार वालों ने काफी कोशिशें कीं, लेकिन भैंस नीचे नहीं उतरी। अंततः ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा मशीन बुलाकर भैंस को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।













