ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

ग्राम दादर (थाना बारगवां) से दर्दनाक हादसातालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

मध्यप्रदेश के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बूढ़ाडाण की रहने वाली 6 वर्षीय राधा रावत पिता रामपरोधे व माता रामकली रावत की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राधा अपनी नानी और मामा के साथ ग्राम दादर (थाना बारगवां) घूमने आई थी वह बच्चों के साथ तालाब में स्नान करने गई, इसी दौरान पानी की गहराई में चली जाने से वह डूब गई।

परिवार वालों ने तुरंत उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *