“सच्चाई और जनहित की आवाज़ – लाले विश्वकर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं”
सिंगरौली।आज का दिन पत्रकारिता जगत और एम लाइव न्यूज24 परिवार के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज है उस निर्भीक, निडर और निष्पक्ष पत्रकार लाले विश्वकर्मा जी का जन्मदिन, जो अपनी लेखनी से न केवल जनहित के मुद्दों को उठाते हैं, बल्कि सच्चाई की आवाज़ बनकर समाज में बदलाव की अलख भी जगाते हैं।

लाले विश्वकर्मा जी, जो ‘इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़’ से जुड़े हुए हैं, वर्षों से सिंगरौली क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज़ प्रशासन और शासन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी रिपोर्टिंग में सच्चाई की गहराई, आमजन की समस्याओं की झलक और जनभावनाओं की स्पष्टता दिखाई देती है। वे पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम मानते हैं।
इस अवसर पर उन्हें जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकार साथियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। हर कोई उनके उज्जवल भविष्य और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना कर रहा है।
एम पी लाइव न्यूज24 की ओर से भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी गई हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से कहा गया —
“शुभकामनाएं उस कलम को, जो आवाज़ है जनता की, हक की, सच की।”
– सुनील विश्वकर्मा
एम पी लाइव न्यूज24 समाचार परिवार की ओर से,लाले विश्वकर्मा जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।ईश्वर उन्हें लंबी उम्र, निरंतर सफलता और जनसेवा के पथ पर अडिग रहने की शक्ति दे।