अपराध

बरगवां क्षेत्र में लाखों की चोरी: अमरनाथ गोस्वामी के घर में सेंध, CCTV में कैद हुआ चोर

(सिंगरौली, बरगवां) — थाना बरगवां अंतर्गत कसर गोंदवाली गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अमरनाथ गोस्वामी के घर में अज्ञात चोर ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोर घर में घुसकर नकदी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया।

इस सनसनीखेज घटना की तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। फुटेज में साफ तौर पर एक युवक चोरी करते हुए नजर आ रहा है। चोर की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच बताई जा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में जुट गई है।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

👉 पुलिस कर रही जांच
बरगवां पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *