Uncategorized

बिना लाइट औरइंडिकेटर के चल रही टेलर गाड़ी सेहादसेकाखतरा,प्रशानबेखबरसिंगरौली,

सिंगरौली जिले में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आरिफ नामक व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही एक टेलर गाड़ी (CG15EB2008) पिछले कई दिनों से बिना लाइट और इंडिकेटर के मुख्य सड़कों पर दौड़ रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस भारी वाहन में केवल एक बीच में लगी एलईडी लाइट मौजूद है, जो किसी दोपहिया वाहन की तरह दिखती है। इससे रात के समय वाहन की स्पष्टता बेहद कम हो जाती है, जिससे अन्य वाहन चालकों को भ्रम हो सकता है और सड़क हादसे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता जताई है और बताया कि रात के समय इस गाड़ी को पहचानना बेहद मुश्किल होता है। क्षेत्रवासियों ने यातायात विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस वाहन की जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह वाहन किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *