अपराध

देहरादून: दिव्यांग बच्चों से हॉस्टल में हैवानियत, 2 ऑटिस्टिक छात्रों से कुकर्म, आरोपी ने सिगरेट से दागा

जांच में पाया गया कि बोर्डिंग स्कूल दिल्ली की एक संस्था चला रही थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उत्तराखंड के देहरादून में दो ऑटिस्टिक बच्चों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के हॉस्टल में काम करने वाले कर्मचारी ने दोनों बच्चों के साथ कुकर्म किया और उन्हें डराने के लिए उनके साथ मारपीट भी की। इस दौरान उन्हें कई जगह सिगरेट से दागा गया। बच्चों की मां उनसे मिलने आई तो बच्चों ने पूरा खुलासा किया। इसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्चे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। एक की उम्र 9 साल और दूसरे की उम्र 13 साल है। दोनों को उनकी मां ने अप्रैल के महीने में देहरादून के आवासीय स्कूल में भर्ती कराया था। यह आवासीय स्कूल दिव्यांग बच्चों के लिए है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार स्कूल के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर बच्चों के साथ मारपीट की, उनके शरीर पर कई जगह सिगरेट से दागा गया और उनके साथ कुकर्म किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *